फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी दयानंद के जीवन से प्रेरणा लें विद्यार्थी : पंकज वालिया

विज्ञापन
21jjrp01- डीएवी पुलिस प​ब्लिक स्कूल में आयोजित नुक्कड़ नाटक के दौरान मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ स
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। आर्य समाज प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा (हरियाणा) और आर्य युवा समाज के तत्वावधान में आर्य समाज के 152वें स्थापना सप्ताह ध्यान में रखते हुए डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की ओर से स्वामी दयानंद के जीवन और उनके दिए गए उपदेशों को लेकर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। विद्यालय के प्राचार्य पंकज वालिया ने विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके उपदेशों को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों को अपने जीवन में शामिल करना था। उन्होंने कहा कि आज के समय में नुक्कड़ नाटक समाज में जागरूकता फैलाने का प्रभावशाली माध्यम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें