फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मानसिक दबाव के लक्ष्य एकाग्रता पर ध्यान केंद्रित करें विद्यार्थी : डॉ. जागलान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में चल रहे एनसएस शिविर में मंगलवार को मनोवैज्ञानिक डॉ. नरेश जागलान ने बिना मानसिक दबाव लिए लक्ष्य पर एकाग्रता से ध्यान केंद्रित रखने के महत्वपूर्ण सूत्र विद्यार्थियों को दिए। जागलान ने बताया कि वर्तमान समय में हर कोई मानसिक दबाव का शिकार हो, हमें स्वस्थ तन के साथ-साथ स्वस्थ मन भी रखना है। सही समय पर अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए लक्ष्य तक पहुंचना है। प्राचार्य डॉ. रणवीर कौशल ने विद्यार्थियों को स्वस्थ तन-मन के साथ अपने व्यक्तित्व का विकास करने की प्रेरणा दी। डॉ. राजेश श्योकंद ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी बताया। मंच संचालन डॉ. प्रीति ने किया। एनएसएस इंचार्ज डॉ. उपेश मलिक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें