फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा अधिकारों के प्रति हो जागरूक : कविता

Wed, 31 Jan 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी01: राजकीय महिला कॉलेज में छात्राओं को संबो​धित करती अ​धिवक्ता कविता शर्मा। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण के शिकार) योजना-2015 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर अधिवक्ता कविता शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को व्यावसायिक यौन शोषण के खिलाफ जागरूक किया। राजकीय महिला कॉलेज के प्राचार्य जय नारायण गहलावत ने अधिवक्ता कविता शर्मा का अभिवादन किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ कर्तव्यों के बारे में अनभिज्ञ न रहें। इस बदलते हुए परिवेश में अपने आपमें निर्णय लेने की सोच पैदा करें। इस अवसर पर संयोजक डाॅ. मनीषा दलाल, अल्पना शर्मा, दिनेश कुमार, डॉ. मंजू नरवाल मौजूद थीं।

30जेएनडी01: राजकीय महिला कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करती अधिवक्ता कविता शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें