13जेएनडी37 : बस स्टैंड परिसर में धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं। संवाद
नरवाना/जींद। नरवाना के बस स्टैंड परिसर में युवक-युवतियों ने धरना दिया। इसके बाद मौके पर बस स्टैंड में धरने पर बैठे गए। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की, मगर वह नहीं माने।
धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले वह चार लड़कियां बरवाला से अपने गांव भीखेवाला के लिए बस में सवार हुई थीं। उनको गांव जाने के लिए सच्चा खेड़ा उतरना था, लेकिन बस चालक ने नहीं रोका। इसकी वजह से वह सच्चा खेड़ा नहीं उतर सकीं। बद्दोवाल गांव के पास रोडवेज फ्लाइंग आ गई। फ्लाइंग ने उनके बस पास छीन लिए। छात्राओं ने कहा कि वह अपने बस पास लेने के लिए बस स्टैंड परिसर में आए थे, लेकिन उनके पास नहीं लौटाए गए। इसके रोष स्वरूप उनको धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
बस स्टैंड प्रबंधक सतीश कुमार ने कहा कि जब मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने छात्राओं को समझने की कोशिश की। बाद में उन्होंने फ्लाइंग स्टाफ को बुलाया और मामले की जांच के बाद उनके बस पास उनको लौटा दिए। शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने कहा कि छात्राओं को उनके बस पास वापस दिला दिए। इसके बाद वह धरने से उठकर चली गईं।
13जेएनडी37 : बस स्टैंड परिसर में धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं। संवाद