29जेएनडी35: सीआरएसयू में रचनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेती छात्राएं। स्रोत : प्रवक्
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को युवा एवं संस्कृति विभाग द्वारा साहित्यिक एवं ललित कला पर दूसरे दिन विद्यार्थियों ने साहित्य एवं ललित कला में साहित्य की प्रस्तुति दी। इसमें मदन लाल ने क्ले मॉडलिंग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा डॉ. गुरचरण सिंह, विभागाध्यक्ष ललित कला विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने फाइन आर्ट्स पर अपने विचार सांझा किए। सत्यराज गौतम ने कॉलेज में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने पर चर्चा की। संवाद