फोटो 21जेएनडी03-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय रिफॉर्म उत्सव-2026 के चौथे दिन छात्राओं ने बेहतर प्रशासन के लिए अपने विचार और सुझाव साझा किए। कार्यक्रम में रिफॉर्म- बेहतर प्रशासन के लिए विचार विषय पर गतिविधि हुई। इसमें महाविद्यालय और उच्च शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के व्यावहारिक समाधान तलाशने पर चर्चा की गई। महाविद्यालय में आयोजित सत्र में छात्राओं की विभिन्न टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने पिछले दिनों चिह्नित की गई समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उनके समाधान सुझाए। छात्राओं ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, मूलभूत सुविधाओं में सुधार और विद्यार्थी सेवाओं को अधिक सुगम बनाने के लिए नवाचारी सुझाव दिए। इनमें तकनीक आधारित समाधान भी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक सुरेंद्र और अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक राममेहर की देखरेख में हुआ। संवाद