14जेएनडी35: तंबाकू मुक्त हरियाणा विषय पर बनाए पोस्टर दिखाती छात्राएं। अध्यापक
जींद। समाज मे चेतना एवं जागृति लाने के लिए बड़ौदा गांव की सरकारी स्कूल की छात्राओं ने प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पोस्टर बनाकर तंबाकू मुक्त हरियाणा का संदेश दिया। छात्राओं ने हरियाणा सरकार की मुहिम को समाज में आगे बढ़ाने का कार्य किया। इसमें बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में अवगत करवाया। अंग्रेजी प्रवक्ता सीमा मलिक ने बताया की स्कूल में इस तरह जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। संवाद