05जेएनडी11-महार्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को संबोधित करते सलाहकार कुलदी
जींद।
महार्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में हुए सेमिनार में छात्राओं को एचपीवी संक्रमण और उससे होने वाले सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम प्राचार्य मुनीष कुमार के निर्देशन में हुआ। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. बबीता पवार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कालवा से सलाहकार कुलदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष दिया। मौके पर सहायक प्राध्यापिका रविंद्र, अजीत कुमार मौजूद रहे।