फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
19जेएनडी07: जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय जींद। स्रोत: फाइल फोटो
विज्ञापन
नरवाना। उपमंडल विधिक सेवाएं प्राधिकरण नरवाना की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में ‘सुरक्षित बचपन’ अभियान के तहत कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह, नशा मुक्ति और साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। एडवोकेट सुमित श्योकंद और करण रापरिडया ने कहा कि किसी भी तरह के शोषण या अनुचित व्यवहार की स्थिति में बच्चों को चुप नहीं रहना चाहिए और इसकी जानकारी अभिभावकों व शिक्षकों को देनी चाहिए। गणित प्राध्यापक सुनील कुमार और हरदीप सिंह ने बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में बताया। प्राचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर शिक्षक प्रदीप जागलान और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें