फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने जाना भोजन और रसोई का महत्व

विज्ञापन
04जेएनडी13: भारतीय भाषा समर कैंप में मौजूद विद्यार्थी व अध्यापक गण। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप का चौथा दिन भोजन और रसोई विषय को समर्पित रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न ज्ञानवर्धक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने बताया कि कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं, संस्कृति और दैनिक जीवन से जुड़े व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को विभिन्न फलों और सब्जियों के नाम सिखाए गए और उनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों ने खाद्य पदार्थों की पहचान कर उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जाना। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रसोई में उपयोग होने वाले विभिन्न मसालों से परिचित कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें