फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शैक्षणिक भ्रमण कर विद्यार्थियों ने सीखीं नई तकनीकें

विज्ञापन
28जेएनडी19 : शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना करते हुए। स्रोत संस्थान। - फोटो : मुठभेड़ में घायल रामवीर को उपचार के लिए लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
नरवाना। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडनपुर के 160 विद्यार्थियों ने पांच अध्यापकों के साथ ओम इंस्टीट्यूट का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रिंसिपल संजय चौधरी ने बताया कि आईटी वर्ग के छात्रों ने कंप्यूटर लैब में आधुनिक तकनीकों की वर्किंग समझी। पीएसआर के विद्यार्थियों ने विशाल ग्राउंड में जाकर खेल गतिविधियों का अनुभव लिया। कॉमर्स प्रवक्ता संदीप कुमार, डीपीई गुरुदेव सिंह, सतीश कुमार, मेघा अरोड़ा और आईटी के कृष्ण आर्य ने बताया कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी रहा। वापसी में विद्यार्थियों ने अग्रवाल धाम का भी भ्रमण किया।नरवाना के रोहतास सिंगला और अग्रवाल धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग की ओर से विद्यार्थियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें