फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में 16 अगस्त तक कर सकते हैं विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन

विज्ञापन
आईटीआई की फाइल फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। विद्यार्थी 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जिले की सभी राजकीय आईटीआई में आवेदन करने आने वाले विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। आवेदन करते समय विद्यार्थियों के पास शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, व्यक्तिगत ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर, आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

आईटीआइजींद में लड़कों की विंग में 22 ट्रेड में 872 व महिला विंग में सात ट्रेड में 272 सीटों पर दाखिला होना है। इसके अलावा नरवाना की आईटीआई में 21 ट्रेड में 820, जुलाना स्रद्ध आईटीआई में नौ ट्रेड पर 212, सफीदों व खेड़ा खेमावती में तीन ट्रेड पर 64, मुआना आईटीआई में तीन ट्रेड में 88, उचाना खुर्द आईटीआई में चार ट्रेड में 152 व डूमरखां खुर्द आईटीआई में आठ ट्रेड में 216 सीटों पर दाखिला होना है। इसके लिए आईटीआई प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आईटीआई परिसर में हेल्प डेस्क लगाई जा रही हैं ताकि विद्यार्थियों को आवेदन के समय कोई परेशानी नहीं आए। आईटीआई प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि जींद की आईटीआई में कारपेंटर, कोपा, ड्राफ्टसमैन सिविल, ड्राफ्टसमैन मैकेनिकल, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल, फीटर, फीटर ड्यूल मोड, मशीनिस्ट, आरएंड एसी टेक्नीशियन, मोटर व्हीकल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल इंजन मैकेनिकल, डीजल इंजन मैकेनिकल ड्यूल मोड, पेंटर जनरल, पलंबर, सेविंग टेक्नॉलोजी, स्टेनो हिंदी, स्टेनो अंग्रोजी, पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम, टर्नर, वेल्टर, वायरमैन में दाखिले होने हैं। सुबह नौ बजे से पांच बजे तक हेल्प डेस्क के नंबर 78888490270 पर कोई भी विद्यार्थी फोन करके जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें