फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेलरखा स्कूल में विद्यार्थियों को खिलाई कृमि मुक्ति दवा

विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। बेलरखा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को कृमि मुक्ति दवा खिलाईं। इस दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाले नुकसान और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाकर स्वस्थ रखना है। प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। गणित प्राध्यापक सुनील कुमार और मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान ने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली पेट के कृमियों को समाप्त करने में सहायक है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छ भोजन, शुद्ध पेयजल का सेवन करने और नियमित हाथ धोने की सलाह दी। इस अवसर पर हरदीप सिंह, बलजीत सिंह, रामधन, विजेंद्र सिंह, बिट्टू रंगा, दिलबाग सिंह, किरण बाला, राकेश मोर तथा आशा वर्कर बबली और नीलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें