10जेएनडी35-केएम महाविद्यालय में पार्क गोद लेकर पौधरोपण करते विद्यार्थी और स्टाफ। स्रोत संस्थान
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग एवं भारतेंदु परिषद की तरफ से पार्क गोद लिया। उसमें 60 पौधे लगाए। विभागाध्यक्ष प्रो. जगबीर दूहन के निर्देशन में एमए हिंदी के विद्यार्थियों ने एक पार्क गोद लेकर उसे महादेवी वर्मा पार्क नाम दिया। पौधरोपण का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल महाविद्यालय को सुंदर बनाती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कदम है। एमए हिंदी के विद्यार्थियों ने एक-एक पौधा अपने नाम से लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। हिंदी विभाग के प्राध्यापकों ने सामूहिक सहयोग से पार्क में 60 पौधे लगाए। इस अवसर पर प्राध्यापक सुल्तान सिंह, कविता, सुमन देवी, उपप्राचार्य कृष्ण कुमार, मेजर सुरेंद्र कुमार, जयपाल आर्य, राजेश कुमार, उषा शर्मा, राजवीर नैन, सज्जन कुमार और डॉ. सुरेंद्र मौजूद रहे। संवाद
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं न चलने के विरोध में हंगामा करते मरीज । संवाद