फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्र युवा पंचायत आज, युवाओं के मुद्दों का तैयार होगा डिमांड चार्ट

Sat, 14 Sep 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी08-जलालपुर कलां गांव में युवाओं के साथ डीवाईएफआई सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। भारत की जनवादी नौजवान सभा और एसएफआई ने 14 सितंबर को होने वाली छात्र युवा पंचायत की तैयारी को लेकर शुक्रवार को राजकीय पीजी कॉलेज, जलालपुर कलां, उदयपुर, अहिरका, दनौदा, डाहोला गांव में प्रचार अभियान चलाया।
विज्ञापन

राज्य सचिव नरेश दनौदा ने जलालपुर कलां में नौजवानों के साथ बैठक कर आज के देश की रोजगार और शिक्षा की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने जींद के मजदूर भवन में 14 सितंबर को होने वाली छात्र युवा पंचायत में शामिल होने का आह्वान किया। एसएफआई जिला कमेटी ने राजकीय पीजी कॉलेज, प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी कॉलेज में भी सदस्यता और प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव मेंं युवाओं के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए नौजवानों की एक पंचायत बुलाकर चर्चा के बाद डिमांड चार्ट तैयार किया जाएगा। सभी की सहमति से इसे पास करके विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों को अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया जाएगा, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में शिक्षा, बेरोजगार के मुद्दे पर प्रदेशस्तरीय बहस को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें