फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्रा नेहा बनी हिंदी समिति की अध्यक्ष

Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी32-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगित
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह की अध्यक्षता में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में हिंदी समिति का गठन भी किया गया। प्राचार्य ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है। शिक्षा के क्षेत्र में मातृभाषा का महत्व, हिंदी भाषा और कंप्यूटर, राजभाषा हिंदी व नारी शिक्षा विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचारों को कलमबद्ध किया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा अध्यक्ष, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दुर्गा उपाध्यक्ष, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा सचिव, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी कोषाध्यक्ष और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नीशु को जनप्रतिनिधि बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें