जींद। स्कूल से घर लौट रहे भंभेवा गांव के छात्र पर उसके ही गांव के रहने वाले दो युवकों ने हमला कर दिया। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव के ही नितिन और रितिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में अक्षर ने बताया कि वह गोहाना के ओम पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। 13 सितंबर को वह स्कूल बस से घर लौट रहा था। जब उनकी बस गांव के नजदीक नहर के पास रुकी, तो उसमें नितिन चढ़ गया। बस में पहले से ही बैठे रितिक ने उनको पीछे से पकड़ लिया और नितिन ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर और कंधे पर कई वार किए। अधिक चोट लगने के कारण वह बस में गिर गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अक्षर की शिकायत पर नितिन व रितिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद