फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यसभा सांसद के आश्वासन पर उठाया धरना

Wed, 22 Nov 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी30-सांसद के आश्वासन को लेकर लैय्या धर्मशाला में खुशी प्रकट करते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। सफीदों के प्रस्तावित पैरामेडिकल कॉलेज निर्माण की परियोजना जींद ट्रांसफर होने के विरोध में राजू पंवार द्वारा दिया जा रहा धरना राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के आश्वासन के उपरांत उठा दिया गया।
पिछले दो महीनों से नगर के महाराजा अग्रसेन चौक पर इस कालेज को लेकर दिए जा रहे धरने को प्रशासन द्वारा यहां से उठाकर पुरानी अनाज मंडी में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए गए थे, जिसको लेकर धरनारत राजू पंवार अपने साथियों सहित एसडीएम मनीष कुमार फोगाट से मिलने नगर के मिनी सचिवालय पहुंचे। उन्हें बताया गया कि एसडीएम मनीष फोगाट राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा गांव कारखाना में लगाए गए जनसंवाद कार्यक्रम में गए हुए है। इस पर सभी लोग सीधे वहीं से गांव कारखाना में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के सक्षम पैरामेडिकल कालेज की समस्या उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू पंवार से सांसद को बताया कि वे पिछले दो महीने से इस पैरामेडिकल कालेज को सफीदों में रुकवाने के लिए धरना दे रहे हैं लेकिन उसकी सुनवाई करने के लिए शासन व प्रशासन की तरफ से आजतक कोई नहीं आया है और प्रशासन भी उसका कोई सहयोग नहीं कर रहा है और उसके धरने को बार-बार उठाने या स्थानांतरित करने की कोशिशें की जा रही है। पेरामेडिकल कालेज सफीदों क्षेत्र के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना है और इससे बच्चों की शिक्षा व लोगों का रोजगार का मसला जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें