फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कूल बसों में नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी25-स्कूल के बसों की जांच करने पहुंची एसडीएम सुमन यादव (आईएएस)। स्रोत प्रशासन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
उचाना। एसडीएम सुमन यादव (आईएएस) ने शुक्रवार को शिक्षा, आरटीए, परिवहन, डीएसपी ऑफिस से स्टाफ टीम के साथ उचाना मंडी स्थित गीता विद्या मंदिर स्कूल और शिवानिया पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने स्कूल बसों की जांच की और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम सुमन यादव ने कहा कि स्कूल बसों के संचालन को लेकर 27 अलग-अलग नियम निर्धारित हैं। स्कूल संचालकों के लिए इन सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से स्कूलों का लगातार औचक निरीक्षण किया जाएगा तथा स्कूल बसों की जांच भी नियमित रूप से जारी रहेगी। उचाना और अलेवा ब्लॉक में भी इसी प्रकार स्कूल बसों की जांच की जाएगी। एसडीएम ने स्कूल संचालकों से निर्धारित सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी पाए जाने पर स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें