फोटो संख्या:- 51 डायट महेंद्रगढ़ में तनाव प्रबंधन की जानकारी देते डॉ. सूर्यकांत यादव--स्रोत डाय
महेंद्रगढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विद्यालय मुखियाओं के लिए मंगलवार को एक दिवसीय तनाव प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ। डॉ. सूर्यकांत यादव ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूलों में बढ़ते कार्यभार, प्रशासनिक दबाव और बदलते शैक्षिक परिवेश के बीच नेतृत्वकर्ताओं को तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों से सशक्त बनाना था। डाॅ. यादव ने स्कूल मुखिया व समन्वयकों को बताया कि तनाव केवल मानसिक स्थिति नहीं, बल्कि संपूर्ण कार्यक्षमता को प्रभावित करने वाला कारक है। संवाद