फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश से गलियों में भरा पानी, आंधी से हुआ नुकसान

Sun, 15 Sep 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी03: तेज आंधी के चलते क्षतिग्रस्त हुआ उचाना में ओद्योगिकी इकाई में लगा छप्पर। संवाद
विज्ञापन
उचाना। कस्बे में शुक्रवार देर शाम बारिश के साथ तेज आंधी आई। इससे तापमान कम होने के साथ उमस में कमी आई है। आंधी की वजह से नरवाना रोड पर स्थित औद्योगिक इकाई की बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा है। इकाई के छप्पर उड़ गए हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद कई कॉलोनियों में पानी भर गया। कीचड़ होने से आवागमन में परेशानी हुई। अतिरिक्त मंडी के पास टेलीफोन एक्सचेंज चौक पर बारिश का पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। रामदत्त, सुनील, राजबीर ने कहा कि थोड़ी सी बारिश होने पर कई घंटे तक पानी भरा रहता है। तेज बारिश होने पर अगले दिन तक पानी भरा रहता है। यहां पर सड़क, गली का लेबल एक जैसा नहीं होने के साथ चौक के आस-पास गड्ढे होने से पानी भर जाता है।

14जेएनडी03: तेज आंधी के चलते क्षतिग्रस्त हुआ उचाना में ओद्योगिकी इकाई में लगा छप्पर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें