जींद। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के मॉड्यूल नमो सेवा अनकही कहानियां के तहत जिला प्रशासन की ओर से कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के सहयोग से डीसी डॉ. वैशाली शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में 25 और 26 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। एडीसी एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेश देकर जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न टीमों द्वारा स्कूलों, महाविद्यालयों तथा गांवों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। संवाद