फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सैनी समाज के उत्थान के लिए बनाई रणनीति

Mon, 06 May 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सामाजिक शिक्षा, एकता व संगठन विस्तार को लेकर सैनी महापंचायत हरियाणा की बैठक प्रदेशाध्यक्ष राजेश दहिया की अध्यक्षा में सब्जी मंडी के नजदीक कार्यालय में हुई। इसमें सैनी महापंचायत के सदस्यों ने भाग लिया और अपने विचार रखे। इसमें समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, समाज की एकता व संगठन को मजबूत करने के लिए विस्तार शीघ्र करने पर सभी सदस्यों ने अपने विचार दिए। सैनी महापंचायत की मासिक बैठक प्रत्येक माह पहले रविवार को होती है। इसमें प्रदेशाध्यक्ष दहिया ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हर व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। इसमें एक व्यक्ति ज्यादा काम नहीं कर सकता। इसके लिए समाज को एकजूट होने की जरूरत है। बैठक में इसी माह में संगठन की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। इस अवसर पर सुनील गोरायाण, अशोक सैनी कोषाध्यक्ष, राकेश सैनी उपाध्यक्ष, सुंदर सैनी उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सैनी, संयुक्त सचिव कप्तान, कार्यकारिणी सदस्य अजय, जतिन, कार्यकारिणी सदस्य सतीश, दीपक सैनी, विकास सैनी, नितिन सैनी, पंकज सैनी, साहिल सैनी, सुमित सैनी, प्रदीप सैनी, चिराग सैनी, चेतन सैनी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें