फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल टपकने की बात कहकर रूकवाई गाड़ी, दो लाख रुपये का थैला लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों गेट के पास किसी को उधार दिए पैसे लेकर लौट रहे नरवाना रोड के रामनगर निवासी हरीओम को दो युवकों ने गाड़ी से काला तेल टपकने की बात कहकर गाड़ी से दो लाख रुपये का थैला चुरा लिया। पुलिस को दी शिकायत में हरीओम ने बताया कि वह अपने किसी जानकार को दिए दो लाख रुपये लेकर नरवाना रोड की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सफीदों गेट के पास दो युवकों ने गाड़ी के इंजन से काला तेल टपकने की बात कही। इस दौरान जब उन्होंने गाड़ी के बोनट को खोलकर देखा तो उसकी गाड़ी की खिड़की खुली रह गई। इसी दौरान कोई उसकी गाड़ी से दो लाख रुपये के थैले को चुराकर लिया। चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने हरिओम की शिकायत पर दो लाख रुपये चुराने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें