फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैफिक लाइट के शिलान्यास से पहले टूटा शिलापट्ट

Fri, 05 Jan 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी31-शिलान्यास से पहले टूटा पड़ा शिलान्यास पट्ट। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा और नगर परिषद चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा व उपप्रधान शशिकांत शर्मा ने वीरवार को नेशनल हाईवे पर पुराने बस स्टेंड, विश्वकर्मा चौक और लघु सचिवालय के पास लगने जा रहीं ट्रैफिक लाइट का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

आए दिन यहां पर सड़क हादसे का खतरा बना रहता है, इसके चलते कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। पिछले लगभग 40-45 वर्षो से शहरवासियों ने तीनों जगहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की थी। विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने बताया कि यह शहरवासियों की वर्षो पुरानी मांग थी, जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से आज शहर को यह सौगात मिल पाई है। इन तीनों जगहों पर ट्रेफिक लाइेटों को लगाने का खर्च लगभग 48 लाख रुपये आएगा। चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा ने कहा कि इन जगहों पर ट्रैफिक लाइट लगने से सड़क हादसे में कमी आएगी। इस अवसर पर अमरजीत बब्लू एमसी, एमसी शेरा चहल, जिला पार्षद वीरेंद्र सरपंच सिंघवाल, राजबीर कोच, ब्लॉक समिति सदस्य मंदीप, मा. विजेंद्र, राजेंद्र बेदी मौजूद रहे।

शिलान्यास से पहले टूटा शिलान्यास पट्ट

बुधवार देर शाम को शिलान्यास पट्ट का अचानक से टूटना जांच का विषय बना हुआ है। नप प्रशासन को जब इसकी जानकारी मिली तो उनके हाथ-पावं फूल गए और सुबह कार्यक्रम से पहले शिलान्यास पट्ट का निर्माण करवाया गया। शिलान्यास पट्ट टूटने के मामले में विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कहा कि एक-दो व्यक्ति एैसे हैं जो नरवाना शहर का विकास नहीं चाहते जो जनता द्वारा नगर परिषद में चुने भी गए हैं। ऐसे लोगों का काम शहर के विकास में सिर्फ रोड़ा अटकाने का है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाएगी। वहीं शिलान्यास पट्ट पर संबंधित पार्षदों के नाम को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के हिसाब से शिलान्यास पट्ट पर पार्षदों का नाम नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन


शिलान्यास पट्ट पर नाम न होने से पार्षदों ने कार्यक्रम से किया किनारा

जहां पर शिलान्यास पट्ट लगाए गए थे, उन वार्डों के तीनों पार्षदों के नाम पट्ट पर नहीं थे। इस पर पार्षदों ने नाराजगी जताई और शिलान्यास कार्यक्रम से किनारा किया। वार्ड नंबर-3 के आशुतोष शर्मा, वार्ड नंबर-4 के पार्षद प्रतिनिधि चरण सिंह और वार्ड नंबर-6 के पार्षद नवीन गोपाल ने कहा कि नगर परिषद के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जिस वार्ड के अंतर्गत होने वाले विकास कार्य के शिलान्यास पट्ट पर संबंधित पार्षद का नाम न होना कहीं न कहीं विधायक व नगर परिषद चेयरपर्सन की ओछी राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है।

04जेएनडी31-शिलान्यास से पहले टूटा पड़ा शिलान्यास पट्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें