फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकान का शटर उखाड़ कर चुराए 49 हजार रुपये

Tue, 10 Oct 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर की सब्जी मंडी स्थित मिठाई की दुकान का शटर उखाड़ कर चोर 49 हजार रुपये चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह दुकान मालिक को घटना की जानकारी हुई।

शहर के रूपनगर निवासी संदीप ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सब्जी मंडी में उसकी मिठाई की दुकान है। सात अक्तूबर रात को वह दुकान को बंद कर घर चले गए। अगले दिन जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे 49 हजार रुपये गायब मिले। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें एक युवक चोरी की वारदात को अंजाम करते हुए दिखाई दिया, जिसको वह जानते हैं। वह बुढा बाबा बस्ती निवासी विक्की है जो कि नशा करने का आदी है। उसने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जांच अधिकारी गीता रानी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें