फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले जींद के 19 किसानों का स्टेच्यू अनावरण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में एक साल तक चले धरने के दौरान जींद जिले के जिन 19 किसानों ने अपनी जान गंवाई थी, उन किसानों के जींद-नरवाना नेशनल हाईवे पर स्थित खटकड़ टोल पर स्टेच्यू स्थापित किए जाएंगे। मंगलवार को खटकड़ टोल प्लाजा पर विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन खटकड़ टोल कमेटी द्वारा किया जा रहा है। इसमें कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फौगाट से लेकर राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला, आम आदमी पार्टी से अनुराग ढांडा, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, जगजीत सिंह दल्लेवाल, अभिमन्यु कोहाड़, जोगेंद्र नैन, डिंपी पहलवान, जगदीप ओलख, मनदीप नथवान, हनुमान बेनिवाल, जयंत चौधरी, निर्मल चौधरी सहित बड़े किसान नेताओं को निमंत्रण दिया है। कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार जिनको निमंत्रण दिया गया है वो सभी कार्यक्रम में आएंगे।
विज्ञापन


बॉक्स

कार्यक्रम को लेकर बनाई गई टीम

विजय दिवस कार्यक्रम को लेकर टीम बनाई गई। टीम में खटकड़ टोल कमेटी के सदस्य हरिकेश काब्रच्छा, अनीश खटकड़, भूपेंद्र जागलान, वेदप्रकाश बरसोला, महेंद्र सिंह जुलानी, फूल सिंह बरसोला, पूनम रेढू कंडेला, अनिता सुदकैन, कृष्ण सफा खेड़ी को शामिल किया गया। कमेटी सदस्यों ने बताया कि उचाना हलके के 55 गांवों के अलावा बद्दोवाल टोल प्लाजा के आसपास के 20 से ज्यादा गांवों के किसान और कई अन्य जिलों से किसान खटकड़ टोल के पास आयोजित स्थल पर पहुंचेंगे। किसान नेत्री पूनम रेढू कंडेला ने बताया कि खटकड़ टोल के पास शहीद किसान स्मृति स्थल अनावरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया जा रहा है। किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा में 155 किसानों ने अपनी जान गंवाई थी तो जींद जिले के 19 किसान भी इनमें शामिल थे। खटकड़ टोल के पास जिले के 19 किसानों के स्टेच्यू बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें