फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्य शिक्षक अवार्डी सतीश सरोहा को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी15-खेड़ा खेमावती स्कूल में स्टेट टीचर अवार्ड-2025 से सम्मानित सतीश सरोहा को उपहार
विज्ञापन
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ा खेमावती के शिक्षक सतीश सरोहा को स्टेट टीचर अवार्ड-2025 से सम्मानित होने पर स्कूल स्टाफ ने बुधवार को सम्मानित किया। स्टाफ सदस्यों ने उन्हें उपहार भेंट कर बधाई दी। पांच सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सतीश सरोहा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और शिक्षण कार्य के प्रति समर्पण के लिए स्टेट टीचर अवार्ड-2025 से सम्मानित किया था। प्राचार्य जसवीर लाठर, डॉ. हरीश, नरेश राठी ने कहा कि शिक्षकों की ऐसी उपलब्धियां दूसरे शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से हासिल की गई उपलब्धियां पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय हैं। इस अवसर पर मनोज शर्मा, तमन्ना और नीलम भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें