फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय व्यापारी सम्मेलन 11 को

Wed, 31 Jan 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने बताया कि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय व्यापारी सम्मेलन 11 फरवरी को टोहाना के भाटिया भवन में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में मुख्यातिथि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग होंगे। सम्मेलन में व्यापार मंडल के जिला, शहरी, ब्लॉक प्रधान व प्रदेश के प्रतिनिधी भाग लेंगे। सम्मेलन में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने, व्यापारियों को व्यापार करने में आ रही समस्याओं पर व व्यापार मंडल के संगठन को प्रदेश व जिलास्तर पर और ज्यादा विस्तार करने पर विचार किया जाएगा। सम्मेलन में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व अन्य व्यापारी नेता संबोधित करेंगे। अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी व्यापार मंडल की कोर कमेटी का गठन प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज व्यापारी व उद्योगपतियों को गुड्स एंड सर्विस टैक्स, भ्रष्ट अफसरशाही, ऑनलाइन व्यापार, व्यापारी व उद्योगपतियों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, मार्केट कमेटी, शहरी निकाय विभाग, अन्य सरकारी विभागों व व्यापारी व उद्योगपतियों को लोकल स्तर पर अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को सम्मेलन में व्यापार मंडल प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। जिससे कि इन समस्याओं का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें