फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसटी, वीवीटी तथा एफएसटी टीमें मुस्तैदी : विवेक आर्य

Sun, 08 Sep 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी विवेक आर्य ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार विभिन्न टीमें गठित की जा चुकी हैं। टीमें लगातार पूरे विधानसभा क्षेत्र में मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के चुनाव प्रक्रिया के दौरान किए जाने वाले खर्च की निगरानी रखने के लिए एसएसटी का गठन किया गया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एफएसटी ने नाकेबंदी की है। विवेक आर्य ने शनिवार शाम को स्वयं मौके पर जाकर विभिन्न नाकों का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कहा कि एफएसटी हर उस गतिविधि पर नजर रख रही है, जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन हो। साथ टीम क्षेत्र में चलने वाले एवं क्षेत्र के बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें