जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार 15 अगस्त को जिला मुख्यालय नई अनाज मंडी व उपमंडल स्तर पर जुलाना, नरवाना, उचाना व सफीदों में आयोजित होने वाले समारोह स्थलों के आस पास दो किलोमीटर की परिधि में लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी व किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार खुला पेट्रोल, डीजल की बोतल/केन लाना भी वर्जित होगा। इसके अलावा, वीवीआईपी मार्ग एवं उसके आस पास 75 मीटर की सीमा में सड़क के दोनों ओर कोई भी वाहन खड़ा नहीं किया जाएगा। संवाद