फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विशेष लोक अदालत 29 जुलाई से 3 अगस्त तक

Wed, 29 May 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन यशवीर सिंह राठौर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने अदालत में लंबित मामलों को निपटाने के लिए 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबे समय से चलने वाले केस से संबंधित पक्ष यदि विशेष लोक अदालत के सामने अपने केस रखना चाहते हैं तो उनकी स्थानीय जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यालय में ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड के माध्यम से समझौतों के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसमें दोनों के मध्य सुलह की संभावना को देखते हुए ऐसे मामलों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में पार्टी सरकार है उनको विशेष अदालत में निपटाए जाने की संभवनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें