29जेएनडी20-विजेता खिलाड़ी अश्विन कुमार को बधाई देते एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत पुलिस
जींद। थाना शहर जींद में तैनात रविंद्र कुमार के बेटे अश्विन कुमार ने एशियन अंडर-17 प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तलवार बाजी में स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि पुलिस परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। अश्विन की उम्र केवल 13 वर्ष है और वह एक निजी स्कूल जींद में कक्षा 9वीं का विद्यार्थी है। एसपी कुलदीप सिंह ने अश्विन को उसकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अश्विन ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पुलिस और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।