फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों को शीघ्र निपटाएं : डीसी

Sun, 28 Jul 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी21: लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स
विज्ञापन
जींद। समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में आई शिकायतों को लंबित न रखा जाए। शिकायतों का निवारण तुरंत प्रभाव से किया जाए, जिसकी रिपोर्ट नियमित रूप से डीसी कार्यालय को प्रेषित की जाए।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा शनिवार को समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को लेकर लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विस्तार से विभाग अनुसार शिकायतों पर चर्चा की। संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के लंबित रहने का कारण पूछते हुए तुरंत निपटान के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर समाधान की जाने वाली शिकायतों के समाधान में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। पॉलिसी लेवल और पीने के पानी से संबंधित शिकायतों का समाधान शीघ्रता से करें और समाधान की जाने वाली सभी शिकायतों की जानकारी भी नियमित रूप से डीसी कार्यालय को प्रेषित करें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को पूर्ण गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के साथ समाधान करवाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में अधिकांश शिकायतें परिवार पहचान पत्र को लेकर प्राप्त हो रही हैं। जिनका समाधान लगभग हो चूका है।दूसरे विभागों से संबंधित शिकायतें तुलनात्मक दृष्टि से कम है। सभी विभागीय अधिकारी भी उनसे संबंधित शिकायतों का समाधान शीघ्र करवाएं। बैठक में जींद के एसडीएम राकेश सैनी, सफीदों एसडीएम मनीष फोगाट, उचाना एसडीएम गुलजार मलिक, जुलाना एसडीएम अजय सिंह, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

27जेएनडी21: लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें