30जेएनडी24-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भ
पिल्लूखेड़ा। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में प्राचार्य डॉक्टर रणबीर सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, फिटनेस टॉक्स और खेल शपथ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आयोजन में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि प्रदान की गई तथा उनके बारे में छात्राओं को अवगत करवाया गया। प्राचार्य ने कहा कि 100 मीटर की रेस करवाई गई। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सोनम ने प्रथम स्थान, सीतु ने द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद रस्सा-कस्सी की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें मेजर ध्यानचंद टीम विजयी रही।