उचाना कलां में जमीन के विवाद में दामाद ने सास की हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि उचाना कलां निवासी 48 वर्षीय इंद्रो देवी की हत्या उसके दामाद संदीप ने की है। पुलिस ने मृतक महिला के पति कमल सिंह की शिकायत पर उसके दामाद जींद-भिवानी रोड निवासी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएफएल टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा दिया। कमल सिंह ने कहा कि जमीन के विवाद के चलते संदीप ने उसकी पत्नी इंद्रो देवी की हत्या की है।