24जेएनडी08: समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए एसडीएम। संवाद
सफीदों। उपमंडल सभागार में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित समाधान शिविर में नागरिक अपनी शिकायत, समस्या लेकर पहुंचते हैं। सोमवार को आयोजित शिविर में कुल 58 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इनमें ज्यादातर मामले फैमिली आईडी से जुड़े हुए थे।
एसडीएम मनीष फोगाट की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर ही शिकायतों का निपटान करने व अन्य समस्याओं को जल्द हल करने के बारे में निर्देश दिए गए। शिविर में संबंधित अधिकारियों ने पांच जन समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के हल को लेकर सरकार की अच्छी पहल है। इससे लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर काटने के बजाय एक ही जगह अपनी समस्या का निपटान करने में आसानी होती है। समाधान शिविर में डीएसपी आशीष कुमार, सफीदों के नायब तहसीलदार राजेश गर्ग, सफीदों के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश कुमार, पब्लिक हेल्थ एसडीओ भूपेंद्र सिंह, बीएंडआर के एसडीओ अजय कटारिया, डीएचबीवीएन के एसडीओ हरजिंदर सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
24जेएनडी08: समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए एसडीएम। संवाद