जींद। छुट्टी लेकर पत्नी और बच्चों के साथ घर जा रहे फौजी की कार 152डी पर जामनी गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में फौजी की पत्नी आशा की मौत हो गई, जबकि उनके दोनों बेटा-बेटी घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने दोनों बच्चों की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के अलवर जिले के निमरान माजरा गांव निवासी प्रवीन ने बताया कि उनकी ड्यूटी हिमाचल प्रदेश के सोलन के डगशाई में है। वह कुछ दिन की छुट्टी लेकर अपने बच्चों और पत्नी के साथ गांव जा रहे थे। जब वह सोमवार सुबह जामनी गांव के पास 152डी पर पहुंचे तो उनकी कार के सामने कुत्ता आ गआ। उसे बचाने के लिए उन्होंने गाड़ी का कट मारा तो वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पीछे की सीट पर बैठी उनकी पत्नी गाड़ी के अगले सीसे से टकरा गई। इससे उनके सिर और सीने में अधिक चोट आई। गाड़ी में आगे बैठे उनके बेटा-बेटी भी डैश बोर्ड से टकरा गए। इसमें उनको भी गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने फौजी की पत्नी आशा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों बच्चों की गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने प्रवीन के बयान दर्ज कर महिला के शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।
12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।
12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।