26जेएनडी03: हिन्दू कन्या कॉलेज में आयोजित वर्चुअल कार्यशाला में भाग लेती छात्राएं। संवाद
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग और समझौता ज्ञापन के तत्वावधान में सोमवार को लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डाॅ. पूनम मोर ने संचालन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्षा नीलम ने किया। कार्यशाला में दयानंद महिला महाविद्यालय कुुरुक्षेत्र की प्राध्यापिका डाॅ. सीमा सिंह ने कहा पुरुष और स्त्री में भेद प्रकृति ने नहीं समाज ने पैदा किया है। नवरात्रों पर तो कन्याओं को पूजते हैं, लेकिन अपने ही घर में बेटी के जन्म लेने पर दुखी हो जाते हैं। इस मानसिकता ने ही समाज में अव्यवस्था पैदा कर दी है। इसकी वजह से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि लिंगभेद मानव निर्मित है, उसे मानव ही बदल सकता है। लिंगभेद के कारण ही महिलाओं पर हिंसा आज बढ़ती जा रही है। उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए एवं सशक्त बनाने के लिए आज पूरे समाज को लिंग संवेदनशीलता की जरूरत है। कार्यशाला में 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका मनीषा, समाजशास्त्र विभाग की ज्योति, कंप्यूटर साइंस विभाग की विन्नी मौजूद रहीं। महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान डाॅ. अंशुल सिंगला एवं अन्य सदस्यों ने राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका और छात्राओं को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।