फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सामाजिक संस्था ने उठाया रिक्शा चालक के उपचार का बीड़ा

Tue, 07 Mar 2023 08:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की हेल्प ए मिशन संस्था रिक्शा चलाने वाले व्यक्ति के हृदय संबंधित बीमारी का इलाज करवाएगी। इस बीमारी पर 4.75 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। संस्था ने सुनील नामक मरीज को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया है।
विज्ञापन

हेल्प ए मिशन संस्था के सचिव राकेश तनेजा ने बताया कि शहर की सब्जी मंडी में रिक्शा चलाने वाले वार्ड नंबर-13 निवासी 40 वर्षीय सुनील को हृदय संबंधित गंभीर बीमारी है। सुनील के हार्ट में सीआरटीडी नामक डिवाइस लगाई जानी है। इलाज का खर्च 4.75 लाख के करीब है, जिसका परिवार से कोई इंतजाम नहीं हो सका। सुनील के इलाज का बीड़ा जींद की हेल्प ए मिशन संस्था ने उठाया है। राकेश तनेजा का कहना है संस्था का हमेशा से प्रयास रहा है कि किसी जरूरतमंद का इलाज पैसों की कमी से ना रहने पाए और अब भी पूरा प्रयास रहेगा कि सुनील के इलाज का पूरा खर्च संस्था द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें