मंडियों में किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां आढ़ती, मजदूर और किसान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। न ही मास्क लगा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भी किसान व आढ़तियों में सरकार द्वारा जारी किए दिशा-निर्देशों को लेकर कोई भय नहीं है। ऐसे में इनकी लापरवाही कोरोना के संक्रमण को बढ़ावा दे सकता है।
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि हर किसी को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करना चाहिए, जिससे कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। मंडी में आढ़ती व किसानों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के मामले में अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे हर हाल में मंडी में साशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएं।