फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाणा और पंजाब में तस्करी का आरोपी रांची से गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी05: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया नशा तस्कर। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा और पंजाब में मादक पदार्थ की सप्लाई करने के मुख्यारोपी को सीआईए ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रांची जिले के नवागढ़ गांव निवासी मनोरंजन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी नेशनल हाईवे पर गाड़ी चालकों को दूसरे राज्यों में नशा पहुंचाने का माध्यम बनाया हुआ था।
विज्ञापन


सीआईए और सिविल लाइन थाना पुलिस टीम ने निर्जन गांव के पास बने एक मकान से 12 जुलाई को नौ क्विंटल डोडापोस्त बरामद कर दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया था। बाद में एक ट्रक चालक को ट्रक समेत पंजाब से पकड़ा गया था।
पकड़ा गया आरोपी झारखंड में किसानों से अफीम के डोडे खरीदकर रांची से जमशेदपुर टाटा नेशनल हाईवे पर गाड़ी चालकों को बेचता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अधिक रुपये कमाने की नियत से वह छह महीने पहले डोडा व चूरापोस्त बेचने का काम शुरू किया था। रांची से जमशेदपुर टाटा नेशनल हाईवे पर हरियाणा, पंजाब, बिहार व उत्तर प्रदेश के गाड़ी चालकों से संपर्क करके डोडा व चूरापोस्त बेचता था। करीब 20 दिन पहले सिंदरपाल व रिंकू को भी उसने नौ क्विंटल डोडा पोस्त अफीम की खेती करने वाले किसानों से खरीद कर बेचा था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके रांची अदालत में पेश कर तीन दिन का राहगिरि रिमांड हासिल किया है।

22जेएनडी05: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया नशा तस्कर। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें