फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी09: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
जींद। सदर थाना पुलिस ने अशरफगढ़ गांव के नजदीक से एक तस्कर को 205 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अशरफगढ़ निवासी दर्शन सिंह के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीआरएसयू चौकी प्रभारी मोनिका ने बताया कि उनकी टीम गांव अशरफगढ़ के पास हाईवे पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि अशरफगढ़ निवासी दर्शन सिंह गांजा बेचता है। वह रोहतक-जींद हाईवे से गांव अशरफगढ़ की तरफ जाने वाले रास्ते पर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 205 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दर्शन सिंह बताया। सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि दर्शन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद

11जेएनडी09: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें