26जेएनडी01-पुलिस गिरफ्त में गांजा पत्ती के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने नशा तस्कर अमित निवासी बूढ़ा बाबा बस्ती को काबू कर दो किलो 16 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी चंद्रपाल ने बताया कि उनकी एक टीम वीरवार रात को गोहाना रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि बूढ़ा बाबा बस्ती निवासी अमित नशीले पदार्थ की बिक्री के इंतजार में रेलवे स्टेशन पिंडारा के पास मौजूद है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और युवक को काबू कर लिया।