फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे हरियाणा में लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर : आहूजा

Tue, 05 Sep 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी 15: बिजली निगम के खुले दरबार में अपनी शिकायत रखते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में मंगलवार को बिजली वितरण निगम की ओर से आयोजित खुला दरबार में 153 गांवों से समस्याएं आईं। कर्मचारियों ने शिकायतें दर्ज कीं जिनका क्रमश: समाधान किया जाएगा। इस दौरान दक्षिण हरियाणा वितरण निगम हिसार के निदेशक नीरज आहूजा ने कहा कि पूरे हरियाणा में स्मार्ट मीटर लगेंगे।
उचाना उपमंडल के अलावा सफीदों, नरवाना, जींद के भी लोग अपनी-अपनी शिकायत लेकर आए। दक्षिण हरियाणा वितरण निगम हिसार के निदेशक नीरज आहूजा, चीफ आपरेशन रजनीश गर्ग, अधीक्षक अभियंता जींद प्रमोद सिंगला, एक्सईएन नरवाना संदीप दलाल, एक्सईएन सफीदों विनीत पातड़, एक्सईएन जींद सुनदीप मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के निजी सचिव जगदीश सिहाग, राजेश जाखड़, सदन अहलावत, सतीश बैनीवाल भी उपस्थित रहे। इस दौरान आईं 153 शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन


नीरज आहूजा ने कहा कि पूरे हरियाणा में स्मार्ट मीटर लगेंगे। गुरुग्राम, फरीदाबार में ये मीटर लगने शुरू हो चुके हैं। इस तरह के खुले दरबार भविष्य में भी निरंतर लगाए जाएंगे। समय के साथ-साथ सुविधाएं भी डिजिटल हो रही हैं। उपभोक्ता के मोबाइल पर बिल का मैसेज आने लगा है तो ऑनलाइन बिल भी उपभोक्ता भर सकते हैं। किसी भी तरह की शिकायत डिजिटल प्लेटफार्म पर की जा सकती है। खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन, बिजली की जर्जर तार, नया तार, ट्रांसफार्मर बदलवाने, बिजली बिल संंबंधित अनेकों समस्याएं आईं। उन्होंने कहा कि जिस भी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर शिकायत पर दर्ज है उसके पास फोन आएगा कि उनकी शिकायत का समाधान हो गया है। समाधान नहीं हुआ है तो क्यों नहीं हुआ है उसकी जानकारी भी शिकायतकर्ता को दी जाएगी। अंत्योदय योजना के बारे में भी निगम के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को बताएंगे। अंत्योदय राशन कार्ड धारक जिनकी आय एक लाख रुपये से कम है, वे बिल माफी योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


बाक्स

लोड बढ़वाने, जर्जर तार बदलने की आई शिकायतें
बिजली निगम के खुले दरबार में बिजली के खंभों पर मीटर की संख्या कम करने, ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक होने पर दूसरे ट्रांसफार्मर लगवाने, बिजली की जर्जर तारों को बदलवाने, कृषि संबंधित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करवाने, बिजली संबंधित गड़बड़ी को करवाने, परिवार पहचान पत्र में दूसरों के जो मीटर दर्शाए जा रहे हैं, उन्हें ठीक करने सहित अन्य समस्याएं लेकर उपभोक्ता पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें