जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत जलालपुर कलां में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैपिड फीवर मास सर्वे चलाकर बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान की। संदिग्ध मरीजों की मलेरिया जांच के लिए रक्त स्लाइड तैयार कर प्रयोगशाला भेजी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्यकर्मी पवन श्योकंद ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन के समय काटता है और साफ पानी में पनपता है। इसलिए घरों की छतों, कूलरों, पानी की टंकियों, गमलों, फ्रिज की ट्रे, पुराने टायरों और टूटे बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से सप्ताह में कम से कम एक दिन ड्राई डे मनाकर सभी जल पात्रों को खाली करने और उनकी सफाई करने की अपील की। संवाद