फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाना रोड के पास तालाब के किनारे झाड़ियों में मिला कंकाल

विज्ञापन
कंकाल का निरीक्षण करते पुलिस व एफएसएल की टीम। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां गांव में बधाना-डाहौला मार्ग पर दोपहर करीब दो बजे तालाब के पास झाड़ियों में एक कंकाल मिला। कंकाल कई माह पुराना हो सकता है। उसमें न तो सिर पर बाल बचे हैं और न ही शरीर पर मांस। ऐसे में पुलिस यह भी पता नहीं लगा पाई है कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। अब पोस्टमार्टम के बाद ही इसका पता चलेगा।
विज्ञापन

अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे राहगीरों ने सूचना दी थी कि तालाब के पास झाड़ियों में कोई शव पड़ा हुआ है। जब पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहां एक कंकाल पड़ा था। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं।
कंकाल की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती
कंकाल को जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। इसके बावजूद कंकाल की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। दरअसल जहां पर कंकाल मिला है, वहां काफी बदबू रहती है। ऐसे में यदि यहीं पर शव पड़ा भी होगा तो लोगों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अभी यह भी साफ नहीं है कि किसी ने हत्या कर शव यहां फेंका है या फिर कहीं से कंकाल को ही लाकर यहां डाला गया है।
विज्ञापन

अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तालाब के पास झाड़ियों में कंकाल पड़ा है। इस पर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल जांच के लिए कंकाल को भेजा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें