फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिवाली पर पटाखे जलाते समय दो बच्चों समेत छह झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिवाली पर बम-पटाखे जलाते समय दो बच्चों समेत छह लोग झुलस गए। इनमें गांव भुरायण निवासी 10 वर्षीय राहुल का हाथ बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, अन्य पांच घायलों को इलाज के बाद नागरिक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव भुरायण निवासी राहुल शनिवार रात घर के बाहर पटाखे जला रहा था। इसी दौरान एक बम उसके हाथ में ही फट गया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। इसके अलावा अर्बन एस्टेट निवासी आठ वर्षीय दिव्यांश, जलालपुर कलां निवासी सत्यवान, अर्बन एस्टेट निवासी अमन, वेद नगर निवासी प्रमोद और वाल्मीकि बस्ती निवासी सौरभ भी पटाखों से झुलस गए। इनके हाथों पर बारूद के छींटे लगे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें