जींद। अनूपगढ़ गांव स्थित पशु डेयरी से छह गाय, एक भैंस और इनवर्टर-बैटरी चोरी हो गई। सदर थाना पुलिस ने रोहित और मौसम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्बन एस्टेट निवासी विनोद ने शिकायत में बताया कि वह एक मई की शाम को डेयरी छोड़कर घर लौट गए थे। अगले दिन लौटने पर उसे पशु और सामान गायब मिले। बाद में जानकारी मिली कि चोरी में रोहित और मौसम शामिल हैं। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद