जींद। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर स्थित गढ़ी थाना क्षेत्र में पंजाब में किसान आंदोलन का कोई विशेष प्रभाव देखने को नहीं मिला है। यहां पर पुलिस ने एक दिन पहले बॉर्डर क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया था लेकिन शनिवार को हालात पूरी तरह सामान्य रहे। पुलिस की नियमित गश्त और निगरानी रखी। इसके बावजूद आवागमन पहले की तरह सुचारू रूप से चलता रहा। जींद एसपी कुलदीप के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारी हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। अभी तक जिले में ऐसी कोई गतिविधि नहीं है जिसके चलते यहां पर नाकाबंदी की जाए। हरियाणा के किसान संगठन इसमें शामिल नहीं हैं। संवाद